Almond benefits hindi ।

Almond benefits hindi !


बादाम(Almond)

विवरण
बादाम (Almond) का वैज्ञानिक नाम Prunus Dulcis है। आयुर्वेद में इसे बुद्धि और नसों के लिए लाभकारी बताया गया है। एक औंस बादाम (28 ग्राम) में 160 कैलोरी होती है, यही कारण है कि इससे ऊर्जा मिलती है। बादाम में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता इसलिए इसका सेवन शुगर वाले लोग भी कर सकते हैं।
Almond benefits
Almond

बादाम में एकल संतृप्त वसा (Monounsaturated Fat) और बहु असंतृप्त वसा (Polyunsaturated Fat) होती है। यह वसा शरीर के लिए लाभकारी होती है जो कोलेस्ट्रोल (Cholesterol) को भी कम करती है।

बादाम में सोडियम नहीं होने से उच्च रक्तचाप वालों के लिए भी लाभकारी है। बादाम में पोटैशियम, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी होता है।

फायदे

1. बादाम (Almond) की गिरी को रात में पानी भिगोकर सुबह छिलका उतार कर खाना चाहिए। यह पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।

2. मधुमेह के रोगी भी बादाम का सेवन कर सकते हैं, यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है। इस बात का ख़ास ध्यान रहे कि मधुमेह रोगी को रोजाना सिर्फ 3-4 बादाम ही खाने चाहिए।

3. बादाम में कॉपर पाया जाता है इसलिए ये छिलका सहित खाने पर खून में लाल कणों की कमी को दूर करता है।

4. बादाम में मैग्नीशियम, कॉपर और रिबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर को अधिक मात्रा में ऊर्जा को प्रदान करते हैं। बादाम दिमाग के साथ-साथ शरीर को भी फिट रखता है।

5. बादाम त्वचा में कोमलता लाने का काम करता है।

6. रोजाना बादाम की 5-8 गिरी खाने से बालों को गिरने की समस्या भी कम होती है।

7. बादाम को रात को 5-6 घंटे के लिए पानी मे भिगो दें और फिर सुबह छील कर सफ़ेद गिरी को घिस कर दूध में घोल कर पिएं, इससे दिमाग तेज होता है, नसें मजबूत होती है।

8. बादाम में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। बादाम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

9. अक्सर लगातार काम करने या शरीर में पोषण की कमी से आंखें कमजोर हो जाती हैं। बादाम का सेवन आंखों के लिए भी काफी अच्छा होता है।

10. बादाम (Almond) गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि बादाम में फोलिक एसिड होता है जिसके कारण माँ - बच्चे में रक्त की कमी नहीं होती है।

11. विभिन्न तरह के स्क्रब, फेस पैक और ब्यूटी क्रीम में बादाम का उपयोग किया जाता है

12. बादाम के तेल की मालिश करने से सिर दर्द में आराम, बालों को पोषण और चेहरे पर कांती आती है।

13. बादाम का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है बादाम एक ऐसा मेवा है जो हमारी सुंदरता और दिमाग को बढ़ाने में काफी लाभदायक है।

सावधानी
- बादाम (Almond) की तासीर गरम होती है इसलिए गर्मियों में भिगाकर रखे हुए बादाम का ही सेवन करें।

- ज्यादा बादाम खाने से वजन भी बढ़ सकता है।

- बादाम में मैगनीज हाई मात्रा में होता है इसलिए चिकित्सीय परेशानी बढ़ सकती है।

- ज्यादा खाने से गैस की दिक्कत भी हो सकती है।

- ज्यादा बादाम के सेवन से अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए उम्र और जरुरत के हिसाब से बादाम का सेवन करें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

bukhar ka ilaj hindi me

Gram pani pine ke fayde।

six pack abs exercise at home in hindi ।