Push up benefits in hindi ।

Push up workout benefits in hindi !


पुश अप वर्कआउट के जरिए शरीर को दीजिए बेहतर शेप और मजबूती ।

पुश-अप्स शरीर को वार्म अप करने तथा कंधों और सीने को मजबूत बनाने की सबसे पुरानी और कारगर एक्सरसाइज है। पुश-अप वर्कआउट न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि इसे करने से शरीर को वी-शेप भी मिलता है। शरीर को फिट और मजबूत बनाने के लिए यह वर्कआउट आपके लिए बहुत फायदेमंद है। 

पुश-अप्स सामान्‍य एक्सरसाइज में से एक हैं। पुश-अप न सिर्फ आपके सीने को मजबूत बनाता है बल्कि यह आपके एब्स, ट्राइसेप्स, कंधे और धड़ को मजबूत व अच्छा बनाने के लिए काम करता है। आइये जानें क्या है पुश-अप वर्कआउट और यह कैसे आपकी बॉडी को मजबूत और आकर्षक बनाता है।
benefits op push up
Push up

कहीं भी कर सकते हैं पुश-अप्स ।

अक्सर कहीं बाहर जाने पर लोग जिम न कर पाने की शिकायत करते हैं। लेकिन पुश-अप्स के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप कहीं भी थोड़ा समय निकाल कर इन्हें कर सकते हैं। पुश-अप्स करने के लिए महंगे उपकरण या जिम फीस की जरूरत नहीं होती है। यदि आप सीने और कंधों को बेहतरीन विकास करना चाहते हैं तो रोज लगभग 100 पुश-अप के साथ आप इसे मुमकिन बना सकते हैं। रोज पुश-अप करने से आपकी शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। 

अपनी शक्ति, फिटनेस और सामान्य स्वास्थ्य में सुधार के लिए बस अपको हर सप्ताह अपने समय में से 30 मिनट नियमित व्यायाम करने तथा पुश अप प्रशिक्षण कार्यक्रम का पालन करने की आवश्यकता होती है। इस नियम का पालन कर आप बेहतर महसूस करेंगे और बस बस कुछ ही वर्कआउट के बाद आपका विश्वास भी बढ़ जाएगा। 

पुश अप्स, एक्सरसाइज की शुरुआत करने वाले लोगों की फिटनेस के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास में से एक है। लेकिन इसे करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। मुमकिन है कि आप में से कुछ के लिए अभी एक पुश अप्स करना भी मुश्किल हो और ऐसे में 100 पुश अप्स करने की बात तो जैसे चांद पर जाने जैसी लगती होगी। लेकिन यदि धीरे-धीरे सही ढंग से यह एक्सरसाइज शुरू की जाए तो आप कुछ दिनों में बडे़ आराम से 100 पुश-अप्स तक पहुंच सकते हैं।
पुश अप्स करने का सही तरीका-
पुश अप्स बॉडी के ऊपरी हिस्सों को खूबसूरत आकार देती है। पुश अप्स करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को फर्श पर रखें। ध्यान रहे कि आपके दोनों हाथ कंधों के नीचे होने चाहिए। कमर सीधी रखें। अब अपनी कुहनियों को मोड़ें और सीने को फर्श के नजदीक लाएं। फिर वापस उसी स्थिति में लौट आएं। यह पूरी प्रकिया को ही पुश-अप माना जाता है। आप रोज ऐसे तकरीबन 16 राउंड लगा सकते हैं। 

पुश अप्स को थोडा और असरदार बनाने के लिए आप आपने पैर को तकरीबन एक फुट ऊंचाई पर रखें। हाथ चेस्ट से लगभग तीन अंगुल बाहर रखें। अब नीचे की ओर आराम से आएं और ऊपर की ओर तेजी से जाएं। नीचे आते वक्त सांस अंदर की ओर लें। इसके 8 से 12 रैप काफी हैं। इस प्रकार से पुश अप्स करने पर आपके सीने और कंधे की शेप बनती है। 

पुश अप्स करने के लिए न तो बहुत समय चाहिए होता है और न ही कोई खास उपकरण। ये साधारण सी एक्सरसाइज रोज करने से आप फिट और मजबूत तो बनते ही हैं, साथ ही आकर्षक लुक भी प्राप्त कर पाते हैं। लेकिन एक्सरसाइज के साथ खान-पान का भी ठीक प्रकार से ध्यान रखें। किसी भी एक्सरसाइज के साथ उचित पौष्टिक आहार की भी जरूरत होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुबह की सैर के फायदे।Health of benefit।

Elaichi benefits in hindi ।