लंबी उम्र का रहस्य!कैसे जिये 100 साल से भी अधिक?

प्यारे दोस्तों!शायद आप नहीं जानते होगे कि सतयुग मे एक साधारण आदमी की आयु लगभग 100,000 वर्ष होती थी।और लंबाई 31 फीट के तक होती थी।फिर त्रेतायुग में आदमी की आयु 10000 वर्ष होती थी।और लंबाई 21 फीट तक होती थी।फिर द्वापर युग में आदमी की उम्र 1000 साल होती थी।और आदमी की लंबाई 11फीट थी। और अब कलयुग चल रहा है इस युग में एक इंसान की आयु लगभग 100  साल होती है और लंबाई लगभग 5 से7 फीट है।लेकिन अब ज्यादातर लोगो कि आयु 60-70 साल रह जाती है और 100 साल तक जीवित नही रहते।


इसके कई कारण हैं जैसे मशीनी युग,गलत खान-पान,व्यायाम ना करना जिससे आदमी को कई बीमारियां लग जाती हैं।और उम्र कम हो जाती है
फिर आइए जानते हैं कि कैसे 100 साल जिएं और स्वस्थ रहें?



  • योग आसन-योग एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति के जीवन को बदल देता है।हम योग के माध्यम से भगवान को पा सकते हैं।योग से शरीर के सभी रोग ठीक हो जाते हैं।साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है।योग भारत का देन है,और आज पूरा विश्व योग को अपनाता है।लंबे समय तक योग करने के बाद फल अवश्य मिलता है।योग करने वाला आदमी सभी का सम्मान करने वाला,समय का सही उपयोग करने वाला,माफ करने वाला,और एक बेहतर इंसान बन जाता है जिस कारण जीवन में सफलता मिलती है।सुबह जल्दी उठ कर हमे योग करना चाहिऐ।सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम,पद्म आसन,धनुष आसन,और बहुत सारे योग आसन करने चाहिऐ।


  • व्यायाम-जैसे योग आसन आवश्यक हैं उसी तरह व्यायाम आवश्यक है।योग व्यायाम से अलग हैं।व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है


व्यायाम में क्या- क्या आता है?

1)पैदल चलना-हर रोज  1-2 किमी पैदल चलना चाहिऐ।इससे शरीर स्वस्थ रहता है।

2)भारी काम करना-आजकल हम बहुत आलसी होते जा रहे हैं।और भारी काम करने का दिल नहीं करता जिसके कारण हमारा शरीर सिकुड़ जाता है जो की हानिकारक है।हमें सप्ताह में एक दिन भारी काम करनी चाहिए इससे शरीर मजबूत होता है।

3)भांगड़ा जा Dance करना-कभी-कभी हमे अपने कमरे में अपनी पसंद का गाना लगाकर भांगडा जा dance करना चाहिऐ।इससे शरीर की activity होती है और enjoyment भी हो जाती है।

4)तैराकी करें-तैराकी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है।इससे शरीर में लचीलापन आता है।

5)घर पर व्यायाम करना-जरूरी नहीं कि फिट रहने के लिए जिम जाना चाहिए हम घर पर ही व्यायाम कर सकते है और शरीर फिट रख सकते है।

6)साइकिल चलाना-साइकिल चलाना बहुत अच्छा व्यायाम है इससे मांसपेशिया मजबूत टाइट होती है ।

7)वजन उठाना-वजन उठाना एक ऐसा व्यायाम है जो मोटापा कम करता है और शरीर की मांसपेशियां भी बनती हैं।

8)खेल खेलना-हम अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई खेल खेल सकते हैं जैसे हॉकी,क्रिकेट,कबड्डी आदि।

9)दौड़ लगाना-दौड़ लगाना पूरे शरीर के लिए एक व्यायाम है।इससे पूरा शरीर फिट रहता है।



 आइए जानते हैं और उपाय!

  • हर दिन पौष्टिक भोजन खाना चाहिऐ।आहार में दाल, रोटी, घी, सलाद, जूस, फल, दूध शामिल करें।
  • प्रतिदिन हमें गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
  • हमें हर दिन अपने शरीर को साफ रखना चाहिए ताकि हमारा शरीर सुंदर दिखे।
  • हमें फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए इसे खाने का कोई फायदा नहीं बल्कि नुकसान होता है।
  • रोज 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।इससे शरीर के अंदर की सफाई हो जाती है।
  • मोबाइल लैपटॉप का उपयोग कम करें क्योंकि इससे आंखों को नुकसान हो सकता है।इसके बजाय किताब पढ़ें।
  • अंकुरित अनाज का सेवन हर रोज करना चाहिए।यह हमारे शरीर को चुस्त और मजबूत बनाता है।
  • हमें हमेशा खुश रहना चाहिए क्रोध और जीभ को नियंत्रित करना चाहिए।
  • रोटी खाते समय पानी कम मात्रा में पियें
  • हर दिन ड्राई फ्रूट जैसे बादाम, काजू, अखरोट, मूंगफली खानी चाहिए इससे दिमाग तेज होता है।



हमें क्या नहीं करना चाहिए?
जो लोग नशे के करते है वे कभी बूढ़े नहीं होते।क्योंकि उनकी पहली मृत्यु हो जाती है।कुछ लोग कहते हैं कि हमसे नशा नहीं छोड़ा जा सकता अगर वे आदी हो सकते हैं पर छोड़ भी सकते हैं।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुबह की सैर के फायदे।Health of benefit।

Elaichi benefits in hindi ।