Army भर्ती दौड़ की तैयारी Complet 1600 meter Easy tips and tricks!


आजकल ज्यादा लड़के ARMY में होना चाहते है। कई लड़के दौड़ में कड़ी मेहनत करते हैं।लेकिन वे सफल नहीं होते।इसके कई कारण हो सकते हैं समय का पाबंद न होना अच्छा खाना न खाना। हमे 6 महीने निरंतर सही तरीके से दौड़ का अभ्यास करना होगा इससे हमारी गलतियों में भी सुधार होगा।लेकिन हमें सही तरीके से अभ्यास करना होगा।तो हम ARMY रेस को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

आइए जानते हैं!

खाने में क्या खाएं?
 सुबह के भोजन में हरी सब्जियां, फ़ल, अंडे,काले चने शामिल करे।दोपहर के भोजन मे रोटी,दाल,सलाद शामिल करे।रात के भोजन मे रोटी,दाल,देसी घी शामिल करे सोने से पहले 2 केले और 1 गिलास दूध ले।दिन मे10 गिलास पानी पिऐ।बहुत फैटी चीजों का इस्तेमाल ना करें।जंक फूड जैसे बर्गर,नूडल,स्प्रिंग रोल तली चीजें न खाएं।यह बहुत हानिकारक होते है।घर का बना खाना खाएं बाहर का खाना न खाएं।अगर आपको बार-बार भूख लगती है तो बादाम,काजू,अखरोट खाएं।


टिप्स
 दौड़ लगाने के लिए सुबह का समय बेहतर होता है।इससे आपको जल्द ही फायदा होगा।सुबह 1 घंटे की दौड़ के लिए निकाले।अगर आप मेहनत करते हैं आप अवश्य सफल होंगे।


  • सुबह 4-5 बजे उठें और 2 गिलास पानी पिएं यह पेट साफ करता है।दौड के लिए अच्छे रनिग जूते खरिदे।
  • 2 केले खाएं और मैदान में जाने के बाद 5-10 मिनट हल्का व्यायाम करें इससे शरीर गर्म होता है।
  • पहले धीरे-धीरे दो चक्र लगाऐ।दौड़ते समय नाक से सांस ले मुंह से सांस निकले।
  • दौड़ते समय छोटे कदम रखे।कम से कम 10 चक्र लगाऐ।दौड़ते समय शरीर को ढीला छोडे।
  • 25 दिनों तक प्रति 20 मिनट में 10 चक्र लगाऐ।फिर 18 मिनट का समय करें।
  • अंत में 100 मीटर कि 4 स्प्रिंट लगाओ।दौड़ के दौरान हमेशा ढीले कपड़े पहनें।
  • वैसे, दिन में एक बार दौड़ लगाऐ।और भर्ती से दो महीने पहले सुबह और शाम दौड़ चालू कर दे।
  • दौड़ के बाद व्यायाम करें।व्यायाम में 50 पुशअप,50 उठक बैठक,जंपिंग स्क्वाट 20-30 बार लगाऐ।
  • कभी-कभी प्रत्येक 6 मिनट में 4 राउंड करें।
  • सप्ताह में एक बार सड़क पर दौड़ लगाए।
  • घर आकर एक गिलास जूस पिये।

याद रखने योग्य बातें!
हर दिन देसी तेल की मालिश करें इससे शरीर फिट रहेगा।दौड़ने का अभ्यास करने से पहले अधिक खाना ना खाएं।इससे पेट दर्द होता है दौड़ने के अभ्यास से 1घंटे पहले 2 केला अवश्य खाएं।हर दिन की योजना बनाएं या आज कितनी दौड लगानी है और कल कितनी लगानी है।दौड से पहलै वार्म अप करें।भर्ती से 3 दिन पहले दौड़ छोड़ दें।


भर्ती से एक रात पहले क्या खाएं?
भर्ती से एक रात पहले हल्का भोजन करें।भोजन मे रोटी,दाल,दूध,केले शामिल करे।जंक फूड न खाएं।सुबह जल्दी उठे फ्रेश होकर दो केले एक गिलास दूध पिएं।


Army मे दौड लगाते समय!
दौड़ शुरू करने से पहले वार्म अप करें।हल्के कपड़े पहनें।दौड़ शुरू होने के बाद 100 मीटर तेज दौड़ें बाद में सामान्य गति के साथ दौडे।दौड़ते समय पंजे के बल पर दौडे।इससे आपको अधिक गति मिलती है।तीन राउंड पूरा करने के बाद गति बढ़ाएं।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुबह की सैर के फायदे।Health of benefit।

Elaichi benefits in hindi ।