Benefits of eating pomegranate।

                   

फलों में अनार बहुत महत्वपूर्ण और फायदेमंद है।अनार बीमार और असहाय लोगो के लिए अमृत के बराबर है।अनार में विटामिन A और विटामिन C होता है।अनार जल्दी पचता है,शुद्ध रक्त का उत्पादन करता है,शरीर में ताकत बढ़ाता है शरीर की रक्षा करता है।अनार के बीजों को चूसने से हृदय रोग, प्यास, चिड़चिड़ापन, बेचैनी, दमा आदि में तुरंत लाभ मिलता है।

अनार पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर की ताकत को बढ़ाता है।शरीर में जमा विषैले पदार्थों को निकालता है।जिगर के रोगियों के लिए अनार का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।अनार जिगर मे दर्द और सूजन को कम करता है।वैसे भी अनार खाने से कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।


  • अनार के फूल को छाया में सुखाकर दांतों पर रगड़ें इससे दांत मजबूत होते हैं और मसूढ़ों से खून आना भी बंद हो जाता है।
  • अनार के छिलके को दिन में 2 बार पानी के साथ पीसकर खाएं।इसे लगातार 7 दिनों तक खाएं इससे बार-बार पेशाब आना बंद हो जाता है।
  • चेहरे पर चमक लाने के लिए अनार का सेवन करें।अनार खाने से झुर्रियों ,पिंपल्स खत्म हो जाते है चेहरा साफ और सुंदर हो जाता है।
  • कई लोगों को एनीमिया(रक्त की कमी)होती है,डॉक्टर उन्हें अनार खाने की सलाह भी देते हैं।अनार खाने से  रक्त की कमी ठीक होती है,और नया खून बनता है।
  • जिन लोगों को जोड़ों का दर्द जा हड्डी में दर्द होता है।उनके लिए अनार बहुत उपयोगी होता है।अनार बाहरी सूजन,आंतरिक सूजन भी ठीक करता है।अनार किडनी के उपचार के लिए बहुत उपयोगी है।
  • जिन लोगों को बुखार, खांसी और जुकाम है,उन्हें अनार का सेवन करना चाहिए इससे इम्युनिटी बढ़ती है।
  • अनार कैंसर जैसी बीमारियों को भी ठीक करता है कैंसर के मरीजों को अनार का सेवन करना चाहिए।अनार का सेवन कैंसर के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
  • जो लोग बवासीर से पीड़ित हैं,उन्हें अनार के रस मे मिसरी मिला कर सेवन करना चाहिऐ।यह खूनी बवासीर को ठीक करता है।
  • जो लोग बालों के झड़ने से परेशान है,वह अनार के छिलके के पाउडर को तेल मे मिला कर सिर की मालिश करे।इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
  • पेट दर्द होने पर नमक और काली मिर्च पाउडर मे अनार दाना मिला कर सेवन करे।इससे पेट का दर्द ठीक होता है।
  • जो लोग तनाव में रहते हैं,उन्हें हर दिन एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए,इससे B.P भी ठीक रहता है।
  • अनार के रस में पानी मिलाकर पीने से शरीर की गर्मी दूर होती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

bukhar ka ilaj hindi me

Gram pani pine ke fayde।

Push up benefits in hindi ।